19/08/2020,8:03:15 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पिछले कई महीनों से बैरकपुर पुलिस अपने क्षेत्र के भाजपा सांसद पर नकेल कसने की कोशिश में लगी थी। अब पुलिस ने सांसद अर्जुन सिंह के घर और उनके मजदूर भवन में छापेमारी की है। पुलिस भाटपाड़ा-नैहाटी सहकारी बैंक में घपलेपाजी के आरोपों की जांच कर रही है। घर व ऑफिस की तलाशी ली जा रही है। वहीं अर्जुन सिंह ने इस छापेमारी की कार्रवाई को राजनीतिक बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का षड़यंत्र बताया है।
बैरकपुर पुलिस ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास व ऑफिस मजदूर भवन में छापेमारी करने से पहले बैरकपुर कोर्ट से अनुमति ली थी। पुलिस ने कहा कि सहकारी बैंक में घोटाले के दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि बैंक के फंड में घपलेबाजी के संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें संजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। संजीत अर्जुन सिंह के भतीजा हैं। पुलिस का कहना है कि करीब सौ करोड़ रुपये की घपलेबाजी के आरोप हैं। यह 1016 से बैंक में घपलेबाजी हो रही थी। इसमें भाटपाड़ा से जुड़े कई योजनाएं के फंड में भी घपलेबाजी होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल नेताओं के निशाने पर हमेशा रहने वाले मुखर भाजपा नेता व सांसद अर्जुन सिंह ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। यही पिछले कई महीने से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि ममता बनर्जी आज मुख्यमंत्री हैं, इसलिए पुलिस उनकी बात सुन रही है। ममता राजनीतिक रूप से हमारे से लड़ाई नहीं कर सकती हैं, इसलिए वह पुलिस के सहारे मुझे परेशान कर रही हैं। तलाशी का यह अभियान इसी क्रम से जुड़ा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply