25/10/2020,6:14:16 PM.
|
हापुड़: मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने रविवार को ट्वीट कर बताया है कि वह कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपनी कोरोना सम्बन्धित जांच कराई थी। रविवार को उनकी जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हो गए हैं। सांसद ने अपने सम्पर्क में आए लोगों से अपनी-अपनी जांच कराने की अपील की है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply