भारत बंद और भाजपा के उत्तर बंगाल बंद से सिलीगुड़ी की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

08/12/2020,11:57:26 AM.

सिलीगुड़ीः एक तो किसानों द्वारा  बुलाए गए भारत बंद, ऊपर से भाजपा द्वारा आज 12 घंटे के उत्तर बंगाल  बंद के कारण सिलीगुड़ी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। पुलिस के वाहनों को छोड़कर इक्का-दुक्का वाहनें सड़कों पर चलती दिख रही हैं। वैसे कुल मिलाकर बंद का पूरा असर सिलीगुड़ी में दिख रहा है। सिलीगुड़ी के अलावा उत्तर बंगाल के विभिन्न हिस्सों से भी बंद के खासा असर की खबरें हैं। बीजेपी द्वारा कल की घटना के विरोध में जगह-जगह जुलूस भी निकाले गए हैं।

भाजपा ने आज उत्तर बंगाल बंद कल सोमवार को उसके जुलूस पर पुलिसिया कार्रवाई और एक कार्यकर्ता की मौत के विरोध में किया है। कल युवा मोर्चा के जुलूस के दौरान पर भाजपा और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस ने जुलूस पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे। पानी की बौछार की थी। जबरदस्त लाठीचार्ज किया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस के हमले में उसके कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई है। इस पूरे प्रकण को लेकर ही भाजपा ने आज 12 घंटे का उत्तर बंगाल बंद बुलाया है।

बंद की वजह से सिलीगुड़ी के सभी प्रमुख बाजार बंद हैं। दुकानों के शटर गिरे हुए हैं। रास्तों से बसें, कारें, ऑटो आदि सभी गाड़ियां नदारद है। शहर के सभी प्रमुख मोड़ों पर पुलिस की गश्त है। केंद्र सरकार के कार्यालयों में ताला लटका है। उसी तरह से बैंक भी बंद हैं। अलबत्ता राज्य सरकार के कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *