23/11/2020,7:50:40 PM.
|
सिलीगुड़ी: केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 26 नवम्बर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को खोरीबाड़ी में माकपा व कांग्रेस पार्टी ने संयुक्त रूप से बैठक की है।
बैठक में भारत बंद को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गयी और आगामी 24 नवंबर को खोरीबाड़ी पीडब्लूडी से बतासी तक रैली निकालने को लेकर सहमति बनी।
बैठक में माकपा की तरफ से बादल सरकार, रामकुमार क्षेत्री, विदुभूषण बर्मन, तुलाराम शर्मा शामिल थे। वहीं कांग्रेस की तरफ से करीम खान, माणिक बर्मन, सदानंद सिंह, संतोष सिंह, परितोष बर्मन, मालिन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के बाद माकपा नेता रामकुमार क्षेत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 26 नवम्बर को सारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को सफल बनाने को लेकर माकपा व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच रणनीति बनाई गई है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply