08/12/2020,1:59:15 PM.
|
सिलीगुड़ी: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों व वामपंथी संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। मंगलवार को सुबह से ही बंद समर्थकों ने सिलीगुड़ी की सड़कों पर उतर कर बाजार बंद कराते नजर आये। बंद के चलते सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड सुनसान दिखा। इस दौरान सिलीगुड़ी के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक अशोक भट्टाचार्य क्रिकेट खेलते दिखे। बंद के दौरान हिलकार्ट रोड स्थित माकपा पार्टी कार्यालय अशोक भट्टाचार्य विश्वास भवन के सामने विधायक बल्लेबाजी का लुफ्त उठाते रहे। अशोक भट्टाचार्य को क्रिकेट खेलते देख कई कार्यकर्ता भी क्रिकेट खेलने के लिये सड़कों पर उतर आये।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply