30/07/2020,9:58:49 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारत गंभीर रूप से कोरोना के जाल में फंसता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 16 लाख पार कर गये हैं, वहीं इसे महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी 35 हजार पार कर गया है।
गुरुवार की सुबह जब केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय रिपोर्ट जारी की थी तो उसम समय संक्रमण के 52,123 नए मामले आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,83,792 हुई थी। वहीं कुल मौतों की संख्या 34,968 थी। लेकिन आज शाम तक विभिन्न राज्य सरकारों ने अपनी रोजोना की कोरोना बुलेटिन जारी की है जिससे आंकड़ा बेहिसाब बढ़ा है।गुरुवार को अकेले महाराष्ट्र में 11,147 नए मामले आए हैं। वहीं तमिलनाडु में 5,864 और कर्नाटक में 6,128 नए मामले आये हैं। दिल्ली में 1093, केरल में 506 और पश्चिम बंगाल में 2,434 नए मामले आये हैं।
देश के अन्य राज्यों में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। राज्य सरकारें संक्रमण रोकने में नाकाम रह हो रही हैं। मालूम हो कि भारत संक्रमण के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर है जबकि अमेरिका प्रथम और ब्राजील द्वितीय स्थान पर है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply