29/08/2020,10:39:29 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारत में रोजोना कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे भारत जल्द ही संक्रमण के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर मौजूद ब्राजील को पीछे छोड़ दे तो हैरत नहीं होगी। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 34 लाख पार कर गए हैं जबकि ब्राजील में भारत से चार लाख अधिक 38,12,605 मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 में कोरोना संक्रमण के 76,472 नए मामले हैं जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 34,63,973 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1021 मौतें दर्ज की गई हैं जिससे कोरोना की वजह से भारत में अब तक 62,550 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। भारत में इस समय 7,52,424 एक्टिव केस हैं और 26,48,999 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply