17/11/2020,11:59:43 AM.
|
कोलकाता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भ्रष्टाचार करने वाले तृणमूल नेताओं को चेतावनी दी है।
मंगलवार सुबह चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “तृणमूल नेताओं की संपत्ति ईडी कुर्क करेगी और सभी को जेल की हवा खिलाई जाएगी मंगलवार को चिंगरीघाटा में एक चाय सत्र में बोलते हुए, दिलीप ने कहा कि राज्य में केंद्रीय बलों सकी निगरानी में वोटिंग होगी। पुलिस को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ईडी तृणमूल नेताओं की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाएगी। सभी को जेल भेजा जाएगा।
इसके अलावा तृणमूल के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों के साथ काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सूचना प्रौद्योगिकी पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को मोटरबाइक देने के लिए राज्य सरकार की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि 2 लाख बेरोजगारों को मोटरबाइक सौंपी जा रही हैं, लेकिन ईंधन की लागत कौन देगा? रोजगार पर जोर न देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। रूबी इलाके में इसी तरह की एक और चाय चर्चा में, दिलीप ने वाम-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि बंगाल में गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। लोग भाजपा को चाहते हैं। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply