मतदाता सूची में धांधली कर रही है तृणमूल : भाजपा

18/12/2020,12:34:53 PM.

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी  ने  विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे मतदाता सूची संशोधन में धांधली  का आरोप सत्तारूढ़  तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। पार्टी के प्रदेश  सचिव सायंतन बसु ने शुक्रवार सुबह  साल्टलेक के ए जे ब्लॉक में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए  यह आरोप मढ़ा है।

बसु ने कहा कि विस्फोट होता है तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सब कुछ पानी से धो देती है ताकि बाद में कोई भी नमूना एकत्र न कर सके। हम सरकार में आएंते तो यह सब बदल देंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल मतदाता सूची में धांधली कर एक आखिरी कोशिश कर रही है। इसलिए हमें सावधान रहना होगा। बंगाल में सरकार चलाने के लिए तृणमूल नहीं आई। वे सीपीएम को हटाने आए थे। भाजपा आने वाले दिनों में सरकार चलाने के लिए आएगी। पश्चिम बंगाल के लोग काम के लिए हरियाणा जाते हैं, लेकिन हरियाणा के युवा काम के लिए बंगाल नहीं आते हैं। ममता बनर्जी पर  तंज करते हुए उन्होंने  कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) कला और उद्योग के बीच अंतर नहीं समझती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *