16/12/2020,1:38:37 PM.
|
कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले मतुआ समुदाय को लुभाने के लिहाज से पश्चिम बंगाल सरकार ने आज बड़ा कदम उठाया है। राज्य सचिवालय ने समुदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर की जयंती 09 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 09 दिसम्बर को बनगांव में एक बैठक के दौरान हरिचंद ठाकुर की जयंती 09 अप्रैल को अवकाश की घोषणा की थी।
उल्लेखनीय है कि मतुआ महासंघ का मुख्यालय ठाकुरनगर में है और इस समुदाय का वोट राज्य की लगभग 48 विधानसभा सीटों का परिणाम तय करता है। इस स्थिति में सभी दल 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले इन्हें लुभाना चाहते हैं। बंगाल सरकार की यह अधिसूचना भी इसी की कोशिश मानी जा रही है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply