08/12/2020,2:27:24 PM.
|
सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में आज भाजपा ने 12 घंटे का उत्तर बंगाल बंद का आह्वान किया था। इस दौरान मंगलवार को फिर सिलीगुड़ी में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हलकी नोकझोंक हुई।
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार एवं युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कुंतल राय मौजूद थे। घटना हिलकार्ट की बताई जा रही है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिलकार्ट रोड पर लगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पोस्टर को फाड़ दिया था, ऐसी घटनाएं बर्दास्त नहीं की जायेगा।
पूरे मुद्दे पर दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिलकार्ट में लगी मुख्यमंत्री की ‘द्वारे-द्वारे सरकार’ वाले पोस्टर को फाड़ा था। इस तरह की हरकत निंदनीय है।
इस घटना के बाद आरोप प्रत्यारोप के बीच सिलीगुड़ी के हिलकार्ट में अभी भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने डटे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी चल रही है। इससे हिलकार्ट के आसपास के इलाके सहित सिलीगुड़ी का माहौल काफी गर्म है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव को देखते हुए हिलकार्ट रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply