16/07/2020,9:42:07 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा आज राज्य सरकार पर लगाए आरोप पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुद्दे को लेकर कुछ अधिक बातें की जा रही हैं जो ठीक नहीं है। उन्होंने भी बहुत सालों से राजनीति की है। उन्होंने राज्यपाल के इस आरोप को नकार दिया कि उनका दफ्तर राजभवन को जरूरी सूचनाएं नहीं देता है या संपर्क में नहीं रहता है। ममता ने कहा कि उन्होंने स्वयं कल चार बार राज्यपाल को फोन किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्वारा बुलाई वर्चुअल बैठक में विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों की अनुपस्थिति पर उन्हें नई शक्ति दिये जाने की चर्चा की। ममता ने कहा कि मैंने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने मुझे मैसेज किया था। कल उनके साथ फोन कर चार बार बातें की हैं। ममता ने यह भी बताया कि राज्य सचिवालय द्वारा राज्यपाल के पत्र के जवाब में क्या-क्या उत्तर दिया गया है। मालूम हो कि आज ही राज्यपाल धनखड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य में शिक्षा का पूरी तरह राजनीतिकरण हो गया है जो कि राज्य के लिए काफी घातक है। उन्होंने यहां तक कहा कि राज्य में पूरे देश से खराब अवस्था है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply