10/09/2020,5:01:37 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जुलाई महीने से बीच-बीच में विकली लॉकडाउन लगाया जा रहा है। पिछले सात सितंबर को ऐसा ही एक लॉकडाउन पूरे राज्य में देखने को मिला था।
बंगाल में सात सितंबर के अलावा इस महीने और दो दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। आगामी 11 और 12 सितंबर को लॉकडाउन लगना था लेकिन अब 12 सितंबर को लॉकडाउन नहीं होगा। मुख्यममंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं इसकी घोषण एक ट्वीट के जरिए की हैं। उन्होंने कहा है कि 13 सितबंर को नीट परीक्षा है। परीक्षा देने वाले छात्रों को इक्जाम सेंटर में पहुंचने में दिक्कत नहीं हो, इसलिए परीक्षा के एक दिन पहले होने वाले लॉकडाउन को रद्द किया जा रहा है।….ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा है कि नीट परीक्षा को देखते हुए 12 तारीख के लॉकडाउन को रद्द करने के लिए बहुत आवेदन आए थे। इसलिए छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही 12 सितंबर के लॉकडाउन को रद्द किया जा रहा है लेकिन उसके पहले वाले दिन यानी 11 सितंबर को लॉकडाउन लागू किया जाएगा। ममता ने परीक्षार्थियों की सफलता की कामना भी की है।
बहरहाल राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले दो लाख के करीब पहुंच गए हैं। दिनों दिन बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। केंद्र सरकार ने अब लॉकडाउन को लागू करने पर एक तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। केंद्र द्वारा अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि केंद्र के अनलॉक-4 की घोषणा होने के पहले ही राज्य में 7,11 व 12 सितंबर को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लेकिन अब 12 सितंबर को लॉकडाउन नहीं होगा।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply