12/04/2021,9:22:06 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ा झटका देते हुए उन पर 24 घंटे के लिए उनके प्रचार पर बैन लगा दिया है। ममता अब मंगलवार आठ बजे तक कोई प्रचार नहीं कर पाएंगी। चुनाव आयोग के इस फैसले पर ममता ने कड़ा ऐतराज जताया और मंगलवार की दोपहर गांधी मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
दरअसल चुनाव आयोग ने पिछले दिनों ममता बनर्जी को उनके दो बयानों को लेकर दो अलग-अलग नोटिस दिये थे। पहला नोटिस अल्पसंख्यकों को अपने पक्ष में वोट करने केलिए कहने पर दिया गया था। जबकि दूसरा नोटिस केंद्रीय सुरक्षा बलों को घेरने के लिए कहने पर दिया था। मुख्यमंत्री ने दोनों नोटिस का जवाब दिया था लेकिन इससे आयोग संतुष्ट नहीं हुआ और उन पर 24 घंटे के लिए प्रचार पर बैन लगा दिया है। आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि ममता बनर्जी के बयान से कानून व्यवस्था की परिस्थिति पैदा हो सकती है और हो रही है। आयोग ने ममता को ऐसे बयान से दूर रहने को कहा है।
मुख्यमंत्री ममता ने चुनाव आयोग को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि वह इस आदेश के विरोध में धरना पर बैठेंगी। ममता कई बार कह चुकी हैं कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply