12/12/2020,12:44:32 PM.
|
कोलकाता: प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी पर फिर से एक बार निशाना साधा है। उऩ्होंने इस हमले के लिए तृणमूल की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह हमला राज्य सरकार की साजिश है। विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा नेताओं पर ईंट बरसा रही हैं। हालांकि हम उनकी ईंट का जवाब फूल से देंगे।
शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा नेताओं पर ईंट बरसा रही हैं। लेकिन, भाजपा की अपनी रीति-नीति है, हम अपनी सहिष्णुता नहीं छोड़ते। हम ईंट का जवाब फूल से देंगे।
दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते गुरुवार को दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिल में जमकर पत्थरबाजी हुई। हमले में काफिले में जितनी भी गाड़ियां थी सभी के शीशे टूट गए। इस हमले में कैलाश विजयवर्गीय, राहुल सिन्हा और मुकुल राय समेत कई बड़े नेता घायल हो गए।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए इस हमले की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को दिल्ली तलब किया।
हालांकि शुक्रवार शाम तक ममता सरकार की तरफ से गृह मंत्रालय को पत्र भेज साफ मना कर दिया गया कि राज्य के दोंनों अधिकारी दिल्ली बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि इस घटना की जांच स्वयं राज्य सरकार कर रही है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply