ममता बनर्जी के आवास के बाहर चली गोली, सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल घायल

27/08/2020,4:49:56 PM.

कोलकाताहिंदी.कॉम

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट इलाके में स्थित आवास के बाहर गोली चलने की घटना में सशस्त्र पुलिस बल का एक कांस्टेबल घायल हो गया है। उसे गंभीर अवस्था में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

ममता बनर्जी के घर के बाहर उनकी सुरक्षा के लिए बंगाल सशस्त्र पुलिस का एक कियोस्क है। आनंदबाजार.कॉम की खबर के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब छह बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज से सभी लोग चौंक गए। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मी तुरंत हरकत में आ गए। तभी देखा गया कि कियोस्क के अंदर सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल दिनेश कर्मकार गिरा पड़ा है। उसके चेहरे खून से लथपथ हैं। गोली उसकी गाल में ही लगी थी। पुलिसकर्मी तुरंत उसे सरकारी अस्पताल एसएसकेम ले गए हैं। जहां उसका आपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। अस्पताल सूत्रों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है।

गोली कैसी चली, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवतः ड्यूटी बदलने के समय यह घटना हुुई है। नियमतः ड्यूटी में जब बदलाव होता है तो पहले से तैनात पुलिस कर्मी दूसरे पुलिस कर्मी को आग्नेयास्त्र सौंपने से पहले उसके मैगजीन खोल लेते हैं। संभवतः इसी दौरान सतर्क नहीं करने के कारण गोली चल गई और वह दिनेश कर्मकार की गाल में लग गई है। पुलिस अधिकारी कियोस्क और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रहे हैं।

वहीं गुरुवार को एक अन्य पुलिसकर्मी भी अचानक गोली चल जाने से घायल हो गया। यह घटना दोपहर पश्चिम बंगाल पुलिस के हेडक्वार्टर भवानीपुर के आग्नेयास्त्रागार में घटी है। सूत्रों का कहना है कि आग्नेयास्त्र जमा देने के दौरान किसी तरह गोली चल गई है जिससे विपल्व मंडल घायल हो गया। उसे भी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है (फाइल फोटो।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *