21/12/2020,9:12:59 PM.
|
कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों का जवाब एक दिन बाद सोमवार को दिया है। मीडिया से मुखातिब होकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अमित शाह झूठ का पुलिंदा लेकर चलते हैं। भाजपा को धोखेबाजों की पार्टी करार देते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में इनकी कोई योजना काम नहीं करेगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि वह शाह के आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब मंगलवार को देंगी।
उन्होंने कहा कि अमित शाह ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार पर जो भी आरोप लगाएं हैं वो सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। ममता ने कहा कि अमित शाह ने बिना तथ्यों की जांच किए उन पर आरोप लगाए हैं। मौजूदा समय में भाजपा के नेता कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ‘धोखाबाज़’ पार्टी है, राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हम सीएए का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कानून के रूप में पारित किया गया था। वे नागरिकों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकते हैं, उन्हें अपने भाग्य का फैसला करने दें। हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं। बनर्जी ने कहा, ‘मैं 28 दिसम्बर को एक प्रशासनिक बैठक के लिए बीरभूम जा रही हूं। मैं 29 दिसम्बर को एक रैली भी करूंगी।
उल्लेखनीय है कि शाह ने आरोप लगाया था कि देश आजाद हुआ तो देश के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में बंगाल की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत थी, आज तीन प्रतिशत। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? प्रति व्यक्ति आय 1960 में महाराष्ट्र के मुकाबले करीब दोगुनी थी, आज आधी भी नहीं रही। आखिर कौन जिम्मेदार है। 1960 में बंगाल भारत के सबसे अमीर राज्यों में शुमार था, आज बहुत नीचे है। कौन जिम्मेदार है? शाह के इन सभी आरोपों का जवाब मंगलवार को मुख्यमंत्री देने वाली हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply