ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को दी महापंचमी की शुभकामनाएं

21/10/2020,11:39:32 AM.

 

कोलकाता :  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता को महापंचमी पर शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपने ट्विटर अकाउंट में उन्होंने लिखा, सभी को महापंचपमी की शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा से हर घर में मंगल ध्वनि गूंजे।

उल्लेखनीय है कि बंगाल के लोगों को जिस वार्षिक त्यौहार का बेशब्री से इंतजार रहता है, उसका शुभारंभ हो चुका है। बंगाल की दुर्गा पूजा ना केवल राज्य बल्कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी बेहद प्रसिद्ध है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार इस त्यौहार की रंगत थोड़ी फीकी जरूर पड़ी है, लेकिन इससे बंगाल के लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। बंगाल की जनता मां दुर्गा का स्वागत करने को पूरी तरह से तैयार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *