ममता में नहीं है दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत: भाजपा

27/12/2020,3:28:04 PM.

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है।
दक्षिण कोलकाता के सिंथी इलाके में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं। एक दिन पहले ही नदिया जिले के पलासी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक लड़की की हत्या कर दी गई है। सत्तारूढ़ पार्टी के लोग इसे दबाने में जुटे हुए हैं और प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में हिम्मत नहीं है कि वह दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें क्योंकि उनकी सरकार इन्हीं अपराधियों के दम पर चलती है। उन्होंने कहा कि अगर हम सीपीआईएम के दौरान उनके खिलाफ बोलते थे, तो गांवों में पंचायत होती थीं। अगर कोई ज्योति बसु बुद्धदेव भट्टाचार्य के खिलाफ बोलते, तो उसे दो बोरा चावल जुर्माना देना पड़ता। उसके बाद लोगों ने समझा और दीदी को मुख्यमंत्री बनाया।”
पलाशी में शनिवार को बलात्कार के बाद छात्रा की हत्या पर घोष ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद बलात्कारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दिलीप घोष ने कहा, “महिलाएं भी दीदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थीं। लेकिन अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शाम होते ही डर लगता है। ममता बनर्जी में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है जो बलात्कार कर रहे हैं। कटमनी व सिंडिकेट गिरोह चला रही हैं। महिलाओं की इज्जत को पैसे से खरीदा जा रहा है। यह बंगाल की संस्कृति नहीं है।”
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *