25/12/2020,8:22:45 PM.
|
कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण बंगाल के किसान किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं। अब इस मामले को लेकर भाजपा के आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
अमित मालवीय का कहना है कि बंगाल के किसान ममता बनर्जी के अहंकार से पीड़ित हैं। मालवीय ने आंकड़ों का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां पानी की कोई अधिक समस्या नहीं है। सुविधा होने के बावजूद राज्य में केवल 55 प्रतिशत कृषि भूमि की सिंचाई हो पाती है। बंगाल सिंचाई प्रणाली के मामले में देश के 29 राज्यों में से 24वें स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर पीएम किसान सम्मान निधि परियोजना के तहत पैसा भेजने का अनुरोध किया था। इस संदर्भ में अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि ममता सरकार राज्य के किसानों को असफलता की ओर ढकेल रही है। प्रधानमंत्री जब देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे 18 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं तो पश्चिम बंगाल के किसान इस लाभ से वंचित जाएंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों की सूची केंद्र को नहीं दी है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ बंगाल के 72 लाख किसानों को मिल सकता है। केंद्र किसानों को सीधे उनके अकाउंट में पैसा भेजना चाहती है लेकिन ममता सरकार का कहना है कि केंद्र पैसा उन्हें दे ताकि उनके नेता कटमनी ले सकें। अमित मालवीय ने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल के हर किसानों को 14 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply