25/11/2020,10:51:50 AM.
|
कोलकाता: राजधानी कोलकाता में तक ठंड पड़ने के बाद अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मंगलवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि समुद्र तल पर चक्रवात तैयार हुआ है जो तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से बंगाल के आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस चक्रवात का नाम निभर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसकी अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इसकी वजह से तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हो गई है और राज्य सरकार अलर्ट पर है। सावधानी बरतते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply