13/11/2020,8:42:39 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद कोलकाता में पाबंदियां नहीं मानकर बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूमने फिरने वाले 278 लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि दोपहर 12 बजे तक कुल 41 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकल कर घूम फिर रहे थे। 230 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकल कर घूम फिर रहे थे। सात ऐसे लोग भी गिरफ्तार हुए हैं जो सड़क पर इधर-उधर थूक रहे थे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply