21/10/2020,10:02:35 AM.
|
कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लागू हुए लॉकडाउन के बावजूद बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूमने फिरने वाले 600 से अधिक लोगों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया है।
लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि 106 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर घूम रहे थे। वहीं 495 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बिना मास्क घरों से बाहर निकले थे।
दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकल रहे हैं। 12 लोगों को सड़कों पर इधर-उधर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस दरम्यान 33 वाहनों का भी चालान काटा गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply