30/10/2020,12:13:04 PM.
|
कोलकाता: महानगर में शराबियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई है। इसकी वजह से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।
घटना गरफा थाना इलाके में घटी है। बुजुर्ग और उसके परिवार के छह सदस्यों को हल्के विवाद के होने के बाद कई शराबी युवकों ने पीट दिआ। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की देर रात इनमें बुजुर्ग की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर इलाके में पहुंची, गरफा इलाके में तनाव का माहौल हो गया। स्थिति को संभालने के लिए शुक्रवार पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
षष्ठी की रात शराबियों ने हमला किया था। उसके बाद से सभी लोगों का इलाज चल रहा था शुक्रवार को बुजुर्ग की मौत हो गई है इसके बाद बड़ी संख्या में एकत्रित हुए स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। हमलावरों के घर में तोड़फोड़ की कोशिश भी हुई जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला है। जांच जारी है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply