महाषष्टी की रात महानगर में हुआ सड़क हादसा, पति-पत्नी जख्मी

23/10/2020,12:26:45 PM.

 

कोलकाता- कोलकाता के यादवपुर थाना के सुकांत सेतु पर गुरुवार की रात को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे में महिला के पति भी जख्मी हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे संतोषपुर की ओऱ से सुलेखा मोड़ की ओऱ एक गाड़ी तेजी से जा रही थी। वहीं विपरित दिशा से मोटरबाइक पर सवार एक दंपत्ति आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। अचानक अनियंत्रित हो गया और मोटरबाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरबाइक के पीछली सीट पर बैठी महिला छिटकर सेतु के नीचे एक दुकान की छावनी पर जा गिरीं। वहीं हादसे में मोटरबाइक चला रहे महिला के पति भी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला और उसके पति को केपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के कारण मौके पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो हई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *