08/09/2020,12:34:21 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः मुंबई आने पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को देख लेने की धमकी मिली थी। यह धमकी शिवसेना के सांसद संजय राउत और उनके पार्टी के अन्य नेताओं की तरफ से दी गई। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कंगना को वाई प्लस श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा देने की घोषणा की है। लेकिन इसे लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है।
विभिन्न पार्टी के नेताओं और अन्य लोगों ने कंगना रनौत को केंद्र द्वारा वाई प्लस श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा दिए जाने पर आपत्ति जताई है। सवाल उठाए हैं। इनमें से प्रमख हैं तृणमूल कांग्रेस की मुखर सांसद महुआ मोइत्रा। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि आखिर क्यों बॉलीवुड की ट्विटराटी को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जबकि भारत में प्रति 138 लाख की आबादी पर एक पुलिस कर्मी है और भारत 71 देशों की विश्व सूची में सबसे कम पांचवें स्थान पर है। गृह मंत्री जी, क्या संसाधनों का और बेहतर उपयोग नहीं हो सकता?
Why are Bollywood twitterati getting Y+ security when India has a police to population ratio of 138 per lakh & ranks 5th lowest globally among 71 countries?
No better use of resources, Mister Home Minister?— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 7, 2020
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच को कंगना ने जांच के नाम पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था। वह लगातार सुशांत की मौत को हत्या बता रही थीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि सुशांत की हत्या के बाद मुंबई में उन्हें असुरक्षा महसूस होती है। यहां तक कि एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि मुंबई उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरह क्यों लगने लगा है।
कंगना के इस बयान पर शिवसेना ने कड़ा प्रतिवाद किया। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जब उन्हें मुंबई असुरक्षित लगता है तो वह क्यों नहीं मुंबई छोड़ देती हैं। उन्होंने कंगना को मुंबई आने पर देख लेने की भी धमकी थी। एक इंटरव्यू में तो उन्होंने कंगना को हरामखोर भी कह दिया। वहीं उनके एक पार्टी के विधायक ने तो कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की भी धमकी दी। कई शिवसैनिकों उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। लेकिन कंगना ने कहा कि वह 9 सितंबर को जरूर मुंबई जाएंगी। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि मुंबई किसी की जागिर नहीं है। कंगना को मिल रही धमकियों के मद्देनजर ही केंद्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की घोषणा की है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply