26/10/2020,6:55:16 PM.
|
कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विजया के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं पोस्ट कीं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि बंगाल की धरती, मिट्टी, लोगों को शुभ प्रेम और शुभ विजया की शुभकामनाएं देती हूं। मैं बड़ों को नमन करती हूं, बच्चों को प्यार।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, ‘मेरी मां के जाने की बारी है। उदासी के स्वर में, चलो सब मीठे मन से कहें, “अगले साल फिर आना मां।” मुख्यमंत्री ने केवल बंगालियों के मुख्य त्योहार दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी हैं बल्कि बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र में इस दिन दशाइन उत्सव मनाया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने पहाड़ के ‘भाइयों और बहनों’ का भी अभिवादन किया। उन्होंने लिखा कि मैं अपने पहाड़ी भाइयों और बहनों को दशाइन की शुभकामनाएं देती हूं।
ममता बनर्जी के अलावा, विजया के मौके पर तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी शुभकामनाएं दी है। मंत्री फिरहाद हकीम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। सभी के दुख दूर हों, समृद्धि आए, खुशहाली हो। अगले साल फिर आना मां। तृणमूल महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी विजया की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि हैप्पी विजया। शुभकामनाएं। मैंने अपनी मां से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply