02/09/2020,9:18:42 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने के पहले एक के बाद एक कर फ्रेंचाइजी टीमों को धक्का लग रहा है। अब मुंबई इंडियंस को अपने स्टार बॉलर लसिथ मंलिगा से हाथ धोना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा के टीम से बाहर होने की जानकारी देते हुए कहा कि वह अब लीग नहीं खेल पाएंगे। उनकी दूसरी गेंदबाज को मौका दिया जाएगा। मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के लिए लसिथ मलिंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को साइन किया है। लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस लिया है और वो श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। पैटिंसन इस सप्ताह के अंत में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे, जो अबु धाबी में है।
मालूम हो कि आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होना है। यह टूर्नामेंट यूनाइटेड अरब अमीरात में होगा। सभी टीमें यहां पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस में हिस्सा ले रही हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply