मुंबई : टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04/11/2020,11:47:06 AM.

 

मुंबई: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब गोस्वामी को पुलिस अलीबाग ले गई है और कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी गत 05 मई 2018 को अलीबाग के कावीर गांव में आर्किटेक्ट अन्वय नाईक व उनकी मां की आत्महत्या के सिलसिले में की गई है। अन्वय नाईक ने आत्महत्या से पहले लिखे पत्र में अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नीतेश शारदा के नाम का उल्लेख किया था।

इन तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की बात भी लिखी थी। इस मामले की शिकायत अन्वय नाईक की पत्नी अक्षता नाईक ने की थी। इसी वजह से इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इस मामले में बुधवार को मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के घर की तलाशी ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *