23/10/2020,10:50:06 AM.
|
मुंबई : मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर माल में गुरुवार की रात लगी आग ने शुक्रवार सुबह पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी घायल हो चुके हैं। दोनों का इलाज नायर अस्पताल में चल रहा है। सिटी सेंटर माल में चारों तरफ शीशे लगे होने से आग बुझाने में दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दमकल विभाग के अधिकारी शशिकांत काले के अनुसार मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर माल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार की रात को आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुट गए। लेकिन शुक्रवार सुबह आग ने पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। एहतियातन इस इमारत के पास स्थित शापिंग काम्प्लेक्स को भी खाली करवा लिया गया है। रात में आग लगने की वजह से यहां कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन आग बुझाते समय दो फायरकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर दमकल की 24 गाड़ियां, 6 वाटर टैंकर व 6 एंबुलेंस तैनात कर दिए गए हैं। काले के अनुसार सिटी सेंटर माल में चारों तरफ शीशें की दीवार लगाई गई हैं, इसलिए आग बुझाने में दिक्कत हो रही है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply