27/11/2020,5:33:34 PM.
|
कोलकाता: 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले व सत्ताधारी पार्टी के बेहद कद्दावर नेता व विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के परिवहन मंत्री के पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं।
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें लगातार पार्टी में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए और पार्टी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय ने शुभेंदु अधिकारी को भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, वह चाहें तो भाजपा में आ सकते हैं।
मुकुल रॉय ने कहा कि शुभेंदु जमीनी स्तर की राजनीति करते हैं। जन आंदोलन से निकलकर नेता बने हैं। अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो यहां लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए आंदोलन और अधिक मजबूत होगा। शुभेंदु के संबंध में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सूचित किया गया है। क्योंकि वह जन आंदोलन से निकले हैं इसलिए उनका बड़ा जनाधार है। मैं उन्हें भाजपा में आने का आह्वान करता हूं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply