मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

25/12/2020,4:15:25 PM.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने क्रिसमस के मौके पर राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी है। गुरुवार रात 12 बजे के करीब दोनों ने ट्विटर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि दुनिया भर के मेरे भाइयों और बहनों को “मेरी क्रिसमस” पश्चिम बंगाल में हम सब मिलकर “क्रिसमस” और सारे त्यौहार एक साथ मनाते हैं। पार्क स्ट्रीट में आयोजित किए गए क्रिसमस उत्सव को वर्चुअल जरिए से देखा जा सकता है। यह मौका शांति और सुख को फैलाने का है।
राज्यपाल ने लिखा है कि सभी को मेरी क्रिसमस। दूसरों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संदेश देने का यह त्यौहार है। बंगाल में क्रिसमस का त्यौहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यहां के पार्क स्ट्रीट में जिस खूबसूरत तरीके से क्रिसमस की साज-सज्जा होती है वह मस्ती की नगरी कोलकाता से उत्सवधर्मिता को दर्शाता है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *