30/10/2020,5:16:27 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्खी (लक्ष्मी) पूजा के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार की सुबह इस बारे में सीएम ने एक ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा, “आप सभी को लक्ष्मी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। बंगाल के हर घर में आए सुख और समृद्धि।।” दुर्गा पूजा के बाद आना वाली पूर्णिमा को बंगाल में कोजागरी लक्खी पूजा मनायी जाती है। माना जाता है कि इस दिन चन्द्रमा की किरणों से अमृत झड़ता है। तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रात भर चाँदनी में रखने का विधान है। बंगाल में इस दिन लोग अपने घरों में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर अपने समस्त कुटुंबों के लिये सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply