20/11/2020,11:17:26 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छठ पूजा के मौके पर शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार को उन्होंने फेसबुक पर लिखा ,छठ पूजा के मौके पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने यह शुभकामना संदेश अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भाषा में लिखा है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा, बंगाल, भारत व विश्व में सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवनाम सूर्य आपसभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पर्व, छठ या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला हिंदु समुदाय का पर्व है।
कहा जाता है यह पर्व बिहारियों का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार मे बड़े धुम धाम से मनाया जाता है। ये एकमात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये बिहार कि संस्कृति बन चुका हैं। यहा पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति कि एक छोटी सी झलक दिखाता हैं। ये पर्व मुख्यः रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार मे यहा पर्व मनाया जाता हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply