09/12/2020,5:22:44 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए भट्टाचार्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस की लेने में समस्या होने के कारण फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
दरअसल, आज दोपहर करीब दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य को फिर अचानक सांस की गंभीर समस्या होने के बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने की समस्या के साथ एवं बुखार भी है। उनका कोरोना परीक्षण भी कराया जा रहा है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply