15/12/2020,5:10:52 PM.
|
कोलकाताः एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चंबल के सबसे बड़े डकैतों की पार्टी कहा है। मंगलवार को जलपाईगुड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा चंबल की सबसे बड़ी डकैत है।
उत्तर बंगाल की अपनी यात्रा के दूसरे दिन, ममता बनर्जी ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी के एबीपीसी मैदान में एक सार्वजनिक सभा की। वहां, तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा डाकू है, चंबल का लुटेरा। भाजपा ने हिंदू धर्म को नहीं बल्कि बदनामी और हिंसा को धर्म बनाया है। उनका काम लोगों को बांटना है। दिल्ली सरकार को छह साल हो गए।
ममता ने एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर भी भाजपा और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एनआरसी को मानने की जरूरत नहीं है। एनआरसी और एनपीआर में क्या अंतर है? उन्होंने ने दावा किया कि असम में 19 लाख बंगालियों के नाम एनआरसी से छोड़ दिए गए हैं। बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जो किसी को भी वंचित नहीं करता है। जो पहले सरकार में थे, उन्होंने कोई काम नहीं किया! सभी काम भाषण से नहीं होते। अगर हमारे काम में कोई गलती है, तो हम उसे सुधार लेंगे।
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का वादा एक धोखा है। अधिसूचना जारी होने के बाद भी, कुछ भी नहीं होता। कहा कि मैं एक साल में दो करोड़ नौकरियां दूंगा? मैं खाते में 15 लाख रुपये दूंगा, मिल गया? वे केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply