08/09/2020,12:16:08 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसकी चपेट में हाई प्रोफाइल लोग भी आ रहे हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी का नाम भी जुड़ गया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक ममता के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सोमवार को आई है। उनकी तबीयत नासाज लगने पर कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद उन्हें कोलकाता के बाईपास इलाके में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
मालूम हो कि बंगाल के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक की तबीयत कुछ असामान्य लगने पर कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें वे पॉजिटिव पाए। शनिवार को रिपोर्ट आने पर उन्हें भी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राज्य सचिवालय नवान्न के एक उच्च अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके पहले भी नवान्न के कई कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply