11/11/2020,9:46:01 PM.
|
कोलकाता: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन मंडल (टीएमसी) की सुरक्षा हटाये जाने की निंदा की है।
बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जनीतिक दबाव में बंगाल पुलिस और राज्य गृह विभाग ने मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष की सुरक्षा हटा ली है।
वह भी तब जब उनकी जान को खतरा देख कर राज्य सरकार ने सुरक्षा देने का निर्णय लिया था। यह जगजाहिर है कि अगर किसी को सुरक्षा दी जाती है तो निश्चित तौर पर उसे समस्या है और उसकी सुरक्षा का दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। बंगाल प्रशासन का इस तरह का रवैया चिंताजनक है।
ममता बनर्जी की सरकार और प्रशासन को राजनीतिक तटस्थता सीखनी होगी। नहीं तो इसके परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि वह उम्मीद करते हैं कि बंगाल सरकार अपनी गलती सुधारेगी और लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए कानून का अनुपालन संवैधानिक तरीके से करने की ओर कदम बढ़ाएगी।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply