27/10/2020,11:38:07 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जिला पुलिस ने मंगलवार सुबह इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम बेलडांगा के निवासी मूर्ति विसर्जन करने गए थे जब नाव पलट गई। पांचों लोगों के शव देर रात तक पानी से बाहर निकाल लिये गए हैं।
पुलिस ने कहा कि दो नौकाओं में लगभग 10-10 लोग दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने जा रहे थे। गोताखोर तलाश कर रहे हैं कि कोई और तो नहीं डूबा। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी मिलकर काम कर रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply