मृत भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा के पूर्व सचिव राहुल सिन्हा

11/12/2020,8:59:00 PM.

 

कोलकाता: शुक्रवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, राहुल सिन्हा मृत भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय के घर उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मानवता की सीमाओं का उल्लंघन किया गया है। वेे भाजपा के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ, राहुल गाजोलडोबा (जलपाईगुड़ी) में उलेन रॉय के घर पहुचे।

राहुल सिन्हा ने कहा कि हम परिवार के साथ हैं इसलिए यह आये है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि रात एक बजे शव पोस्टमार्टम किया गया। इतनी मेहनती सरकार? मैंने इससे पहले इतनी गतिविधि नहीं देखी है! जब अदालत ने कहा, शव का पोस्टमार्टम एक बार फिर करने तो क्या नुकसान होगा? अदालत के आदेश के अनुपालन में सरकार ने पहले भी ऐसा बहानेबाजी की है। क्या कारण है? हत्या का कोई और रहस्य सामने आएगा? इसके बाद उन्होंने कहा कि यह एक पूर्व-निर्धारित हत्या है। हम लड़ते रहेंगे। जो कार्यकर्ता लड़ाई के दौरान मारे जाते हैं हम उन्हें अपने परिवार के सदस्य मानते हैं। उनके परिवार के साथ खड़े रहना मतलब अपने परिवार के साथ खड़े होना है। मैं क्षेत्र के लोगों, ग्रामीणों से अपील कर रहा हूं कि इस परिवार को हर तरह से मदद मिले। परिवार को किसी चीज़ की कमी ना हो, इस तरफ ध्यान दिया जाय। परिवार को नयी दिशा मिले इसका प्रयास करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आठ दिसम्बर को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के ‘कुशासन’ के खिलाफ राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ की ओर रैली निकालने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की सिलीगुड़ी में दो स्थानों पर पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने जल कमान और आंसू गैस के गोले दागे थे। भाजपा का आरोप है कि इस दौरान पुलिस की गोली से एक कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *