21/07/2020,3:14:21 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान की तरह बंगाल में उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी और तृणमूल कांग्रेस फिर से जीत कर आएगी और सरकार बनाएगी।
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस आज 21 जुलाई को शहीद दिवस मना रही है। इस मौके पर ममता बनर्जी ने कालीघाट से एक वर्चुअल रैली के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से उनके खिलाफ लगातार साजिश की जा रही है। केंद्र में भाजपा के शासन में उन्हें केवल लांक्षना, अपमान और अत्याचार ही मिला है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिये उनकी सरकार और पार्टी के नेताओं को लगातार अपमानित और परेशान किया जा रहा है। बार-बार उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है।
ममता बनर्जी ने दरअसल आज की रैली के जरिये 2021 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते कहा कि अगले चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। 2021 की 21 जुलाई की शहीद दिवस पर ऐतिहासिक रैली होगी जब बंगाल में भाजपा को करारी हार होगी। उन्होंने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ बराबर आवाज उठाती रही हैं और उठाती रहेंगी। अब वह फिर से आवाज उठा रही हैं तो उन पर फिर से अत्याचार शुरू हो जायेगा। लेकिन वह बंदूक से डरती नहीं। अत्याचारी से डरती नहीं है। राज्य की जनता उनके साथ है। ममता ने भाजपा पर केंद्र में सत्ता पर रहने का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारी सरकार को गिराने की भी साजिश कर रहे हैं जैसे कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश व राज्यस्थान में किया गया। लेकिन बंगाल को गुजरात के लोग नहीं चला सकते हैं। बंगाल को बंगाल के लोग ही करेंगे।
ममता ने इस रैली से एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जबतक उनकी सरकार रहेगी तबतक यानी राज्यवासियों को जीवन पर्यंत फ्री राशन मिलेगा। ममता ने साथ ही राज्य के लोगों को आगाह किया कि वे बीजेपी से सावधान रहें। वे रुपये का लालच दे रहे हैं।
ममता ने यह भी कहा कि अंफन चक्रवाती तूफान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आए लेकिन मात्र एक हजार करोड़ रुपये उन्होंने देने की घोषणा की। ये रुपये हमें मिलते ही अंफन पीड़ितों को दे दिये। लेकिन उसके बाद फिर से केंद्र सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र तो राज्य को मदद के लिए रुपये नहीं दे रहा है, उल्टे वह राज्य को मिलने वाली राशि को काट ला रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि जो भी अंफन से पीड़ित हैं उन्हें जरूर राज्य सरकार से मदद मिलेगी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply