15/08/2020,9:06:58 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारत को छक्का लगा कर 2011 में विश्वकप दिलाने वाले पूर्व टीम इंडिया कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धोनी के संन्यास के साथ ही भारतीय क्रिकेट में युग का समाप्त हो गया है।
स्वाधीनता दिवस की शाम उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बैक ग्राउंड में फिल्म ‘कभी-कभी’ में मुकेश का गाया अमर गीत ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ चल रहा है और इस गाने के साथ स्क्रीन पर धोनी के करियर की शुरुआत से लेकर अंतिम मैच तक की तस्वीरें चलती रहती हैं। धोनी ने 2011 में भारत को दूसरी बार विश्व कप दिलाने के साथ 2007 में टी20 विश्वकप और फिर 2013 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी दिलाई थी। दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों विश्वकप फॉर्मेट में अपने देश को चैंपियन बनाया है। धोनी 2015 के विश्व कप में भी भारत के कप्तान थे और वह टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने 2017 में वनडे से कप्तानी छोड़ी दी थी और विराट कोहली को कप्तानी सौंप दी थी। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से 2014 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बीच में संन्यास की घोषणा कर दी थी।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं और इनमें 10,773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिनी मैचों में 10 शतक और 73 अर्धशतक बनाए हैं। धोनी ने भारत के लिए 98 टेस्ट मैच खेले हैं और 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये। उन्होंने 98 टी20 मैच खेले हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply