17/12/2020,12:57:13 PM.
|
कोलकाता: प्रोफेसर सब्यसाची बसु राय कोलकाता स्थित रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बने रहेंगे। गुरुवार को यह जानकारी राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दी है।
उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि गवर्नर को संविधान की धारा 9 (2) बी में निहित अधिकारों के तहत रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी एक्ट 1981 के अनुसार कुलपति के तौर पर प्रोफेसर सब्यसाची बसु राय का कार्यकाल 18 दिसंबर से आगामी तीन महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह अगले आदेश तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने शिक्षा विभाग से संबंधित नियमों में बदलाव कर कुलाधिपति के अधिकारों को खत्म किया है।
राज्यपाल होने के नाते जगदीप धनखड़ राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं लेकिन नियुक्ति संबंधी अधिकार राज्य सरकार ने उनसे छीन लिया है। इसीलिए कई नियुक्तियों पर विवाद होते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण दिनाजपुर विश्वविद्यालय की कुलपति के तौर पर प्रोफेसर संचारी को नियुक्त किया था।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply