14/01/2021,9:43:01 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार राज्य सरकार पर हमलावर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुख्य सचिव अलापन बनर्जी ने गुरुवार को राजभवन कोलकाता में मुलाकात की है। राज्यपाल के बुलावे पर वह शाम के समय राजभवन पहुंचे थे जहां राज्यपाल धनखड़ के साथ करीब एक घंटे तक उनकी वार्ता हुई है। हालांकि राजभवन की ओर से नहीं बताया गया है कि क्या बात हुई।
सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन की पारदर्शिता और लोगों के मन से डर निकालने को लेकर अधिकारियों की चुस्ती पर विस्तार से बातचीत हुई है। चुनाव की तारीखों और अन्य तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई है। राज्यपाल धनखड़ ने मुख्य सचिव से प्रशासनिक अधिकारियों को राजनीतिक तौर पर तटस्थ रहने और मतदान के लोगों के अधिकार को सुनिश्चित करने में सजग जिम्मेवारी निभाने का अनुरोध किया है। राजभवन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्यपाल को मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि राज्य प्रशासन शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले और महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर भी धनखड़ ने मुख्य सचिव से बात की है जिस पर पुख्ता कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
उल्लेखनीय है कि कि पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने गुरुवार को मुख्य सचिव अलापन बनर्जी के साथ बैठक की है। उसके बाद उनका राज्यपाल से मिलना बड़ा संकेत माना जा रहा है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply