21/12/2020,12:38:33 PM.
|
कोलकाताः ममता बनर्जी की पार्टी से नाराज चल रहे मंत्री राजीव बनर्जी को मनाने के लिए सोमवार को एक बार फिर तृणमूल नेताओं की बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री अरूप विश्वास को राजीव बनर्जी को मनाने की जिम्मेवारी सौंपी है।
इसके लिए बनर्जी को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता बुलाया गया है। इसके पहले भी एक बार कोलकाता में इसी तरह की बैठक की गई थी लेकिन बात नहीं बनी थी और नाराज राजीव बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को पार्टी से किनारे किए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया था। अब वे दूसरे दौर की बैठक में पार्टी के साथ बैठने वाले हैं। उसके बाद से ही दावा किया जा रहा था कि राजीव बनर्जी भी शुभेंदु अधिकारी के साथ अमित शाह के मंच पर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। बनर्जी ने कह दिया था कि वह भले ही पार्टी से नाराज हैं लेकिन ममता बनर्जी को ही अपना नेता मानते हैं। उन्होंने साफ तौर पर बता दिया था कि उनकी नाराजगी प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से है।
दरअसल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को तरजीह दिये जाने से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। राजीव बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के दिनों से ममता बनर्जी के सहयोगी रहे हैं। इसलिए उन्हें मनाने में कोई भी कोर कसर पार्टी बाकी रखना नहीं चाहती है। वैसे भी 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य की सत्ता पर आरूढ़ होने के लिए दबाव बनाकर रख रही है। सूत्रों ने कहा कि दक्षिण कोलकाता में मंत्री के साथ बैठक होनी है। पहली बैठक में, राजीव ने पार्थ चटर्जी और प्रशांत किशोर से अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। अब देखने वाली बात होगी की दूसरी बैठक सफल होती है या नहीं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply