25/10/2020,11:19:31 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्यवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।
रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने सोशल साइट पर लिखा कि विजयादशमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें अपने अंदर सकारात्मकता रखनी होगी। इसी तरह से राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को ट्वीट किया। इसमें लिखा कि विजयादशमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं। यह महापर्व अच्छाई पर बुराई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मेरी प्रार्थना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और खुशहाली लाए, हमें बुराई से बचाए और महामारी के इस दौर में शांति समृद्धि तथा सुख शांति हो।
उल्लेखनीय है कि विजयदशमी का त्यौहार राम और रावण के युद्ध का प्रतीक है। इसमें भगवान राम की जीत हुई थी। इसलिए रविवार को विजयदशमी के मौके पर देश भर में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply