29/10/2020,5:31:39 PM.
|
कोलकाता: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। इसपर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल ने पलटवार किया है।
पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था बची है इसीलिए लोकतंत्र बचा हुआ है। सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि हर कोई इस बात से चिंतित है कि राज्यपाल एक राजनीतिक प्रवक्ता की तरह आचरण कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में कानून के शासन के कारण लोकतंत्र बचा है। मुझे नहीं पता कि वह क्यों चिंतित हैं।
हम उनके व्यवहार को लेकर चिंतित हैं। आखिर उनका वास्तविक उद्देश्य क्या है? एक राज्यपाल को राजनीतिक गतिविधियों व बयानबाजी से दूर रहने के साथ ही लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए अपने व्यबार को निष्पक्ष रखने पर जोर देना चाहिए।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply