01/11/2020,12:07:31 PM.
|
कोलकाता: उत्तर बंगाल में सरकारी कार्मचारी राजनीतिक दलों के प्रति वफादार हैं। मैं दार्जिलिंग के एसपी-डीएम से कह रहा हूं कि वे किसी भी राजनीतिक दल के लिए काम न करें। मुझे इस बात की रिपोर्ट मिली है।
आप अभी युवा हैं, आग से मत खेलिए। यह बात राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तर बंगाल के अपने दौरे से पूर्व कही । राज्य के उक्त बयान को उत्तर बंगाल में सरकारी अधिकारियों को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि राज्यपाल के इस बयान पर अबतक कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उत्तर बंगाल की यात्रा पर जाने के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि कौन जीता, कौन हारा हमें उससे कोई मतलब नहीं रखना है। सरकारी कर्मचारी केवल अपनी ड्यूटी पर ध्यान दें। उन्हें राजनीतिक कार्यों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने एक प्रकार से सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है।
जानकारों के अनुसार राज्यपाल का यह बयान उत्तर बंगाल के नौकशाहों के लिए कड़ी चेतावनी मानी जा रही है। वहीं जानकारों का यह भी मानना है कि धनखड़ के उक्त बयान पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply