11/12/2020,11:08:58 AM.
|
कोलकाता: बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर राज्य में राजनीति गरमा गई है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट के साथ राज्य के मुख्यसचिव और डीजीपी को तलब किया था।
गुरुवार शाम मुख्यसचिव और डीजीप राजभवन पहुंचे भी और राज्यपाल धनखड़ से मुलाकात की। लेकिन राज्यपाल जगदीप धनखड़ उक्त बैठक से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।
राज्यपाल ने मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजभवन में संवाददाताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीते कल डायमंड हार्बर जाते समय काफिले पर हमला किया गया। उन्होंने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार को दोषी ठहराया है।
इससे पहले उन्होंने मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया था। उन्होंने बैठक के लिए तीन दिन का समय दिया था। लेकिन मुख्यसचिव और डीजीपी गुरुवार को नड्डा के काफिले पर हमले के बाद एक रिपोर्ट के साथ शाम को राजभवन पहुंचे। बैठक में कुछ देर तक उनके बीच बात हुई।
बैठक के बाद धनखड़ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर मैं मुख्य सचिव और डीजीपी से जानना चाहा था। लेकिन दोनों लोगों के पास जानकारी नहीं थी। वे संवैधानिक ढांचे को बनाए रखने में विफल रहे हैं।
उल्लेखऩीय है कि गुरुवार को डायमंड हार्बर में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। इसमें उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की शीशें टूट गए थे।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply