09/12/2020,9:17:43 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करते हुए भट्टाचार्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बुधवार को राज्यपाल ने ट्वीट किया, “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत गंभीर है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वे सांस लेने की गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
पिछले साल भी इसी तरह की समस्या के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का हालचाल जानने उनके घर गए थे। इसके पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई राजनीतिक हस्तियां पूर्व मुख्यमंत्री को देखने अस्पताल पहुंचे।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply